Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Business caught in traffic jams due to flyover delays; customers also inconvenienced

Deoria News: फ्लाईओवर की देरी से जाम में फंसा कारोबार, ग्राहक भी परेशान

Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Business caught in traffic jams due to flyover delays; customers also inconvenienced
भटनी में रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
भटनी (देवरिया)। बाईपास रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी का खामियाजा राहगीरों के साथ ही व्यापारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम के कारण ग्राहक समय से बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सेतु निगम अपने हिस्से का काम पूरा कर चुका है, लेकिन रेलवे की ओर से निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते फ्लाईओवर अब तक तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को जाम से निजात मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम अपने हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर रेलवे की ओर से काम खत्म होने का इंतजार कर रहा है। भटनी बाईपास रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2024 में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया और सभा कुंवर कुशवाहा ने इसका शिलान्यास किया था। करीब दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, निर्माण कार्य में देरी के कारण लोगों को अब तक जाम की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed