फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The shine of the wall will not fade

Deoria News: दीवार की चमक नहीं होगी फीकी

Mon, 06 Nov 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The shine of the wall will not fade
कोतवाली रोड पर पेंट की दुकान से पेंट की खरिदारी करते लोग।संवाद
-पेंट की खरीदारी में स्पेलिंग और दुकान की विश्वसनीयता का रखें विशेष ध्यान
विज्ञापन


- वलमस्का व वेदर कोट पेंट की है सबसे अधिक डिमांड, पर्व के चलते बढ़ी है दुकानों पर भीड़
- दीपावली पर घर व प्रतिष्ठान को रंगने के लिए ब्रांडेड रंगों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। दीपावली पर घर की रंगाई के लिए ब्रांडेड पेंट खरीद रहे हैं, तो उसकी स्पेलिंग और दुकान की विश्वसनीयता का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा नहीं किया तो दीवार, लोहे या लकड़ी पर किया गया पेंट साल भर में ही फीका पड़ सकता है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नामों से मिलते-जुलते नाम वाले पेंट उपलब्ध हैं। जो आपको धोखे में डाल रहे हैं।

दीपावली नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई व पेंटिंग का दौर शुरू हो गया है। बाजार में पेंट की दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। इससे पेंट, कलर, रोलर, ब्रश, पत्ती, पेपर, तारपीन का तेल, प्राइमर, पुट्टी आदि की मांग बढ़ गई है। इस समय वलमस्का व वेदरकोट की सबसे ज्यादा मांग है। दुकानदार कहते हैं कि पेंट लेने आए ग्राहक अब कलर विशेषताओं के बाद ही ले रहे हैं। कमरों के अंदर ब्राइट कलर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वह सचेत भी कर रहे हैं कि विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें।
विज्ञापन


ब्रांड के नाम की स्पेलिंग की अवश्य जांच कर लें। खास बात यह है कि ग्राहकों की रुचि ब्रांडेड व अच्छी क्वालिटी के पेंट खरीदने में बढ़ी है। ब्रांडेड कंपनियों के आउटलेट्स पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुुट जा रही है। कंपनियों ने दीवारों को रंगने के लिए 12 से 14 प्रकार के पेंट बाजार में उतारा है। वहीं लकड़ी व लोहे के लिए चार से पांच प्रकार के पेंट हैं। इससे अब ग्राहकों के पास पहले से अधिक विकल्प मौजूद हैं। लकड़ी के पेंट जहां 250 से 350 रुपये लीटर तो दीवार की क्वालिटी के हिसाब से हैं। इसमें ग्राहक को 350 से 450 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेंट कलर के हिसाब से 170 से 300 रुपये लीटर में उपलब्ध है। वहीं प्लास्टिक पेंट 570 से 850 रुपये, वेदर पेंट 300 से 450 रुपये लीटर के रेंज में हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस समय घर के अंदर सिल्क व ब्राइट कलर ज्यादा लग रहा है। वेदरकोट अंदर व बाहर दोनों जगह लगता है और यह सभी वर्गों के रेंज में भी है।

-------

पेंट खरीदते समय यह ध्यान रखें कि दुकान विश्वसनीय हो। ब्रांड की स्पेलिंग अवश्य जांच लें, अन्यथा मिलते-जुलते नाम वाला उत्पाद खरीदने पर बाद में पश्चताना पड़ सकता है। मार्केट में वेदर कोट व दीवार पर लगाने के लिए वलमस्का पेंट अपनी खासियत से डिमांड में हैं।




-हर्ष अग्रवाल, दुकानदार

-------

दीवार के लिए पांच से छह प्रकार पेंट उपलब्ध है। जो भी ग्राहक आ रहे हैं वह अच्छी क्वालिटी का ही चाहते हैं। जो पांच से छह साल तक टिके। अच्छी क्वालिटी वाले पेंट थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन इनकी मांग भी है।

-दिलीप अग्रवाल, दुकानदार कोतवाली रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed