{"_id":"621e53b0e911c701964d4dfc","slug":"the-sage-of-barhaj-reached-delhi-with-friends-from-ukraine-deoria-news-gkp4285946148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा बरहज का ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा बरहज का ऋषि
विज्ञापन
साथियों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा ऋषि।
- फोटो : DEORIA
यूक्रेन से साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा बरहज का ऋषि
बरहज (देवरिया)। यूक्रेन से रोमानिया बार्डर से बरहज निवासी व मेडिकल का छात्र ऋषि मंगलवार को साथियों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां सभी ने वतन वापसी पर खुशी जाहिर की। हालांकि यूक्रेन में युद्ध में गोली लगने से कर्नाटक निवासी नवीन की मौत और विद्यार्थियों की अधर में लटकी पढ़ाई को लेकर वे गमजदा थे।
बरहज के पटेल नगर मध्य निवासी नेहरू लाल निषाद के पुत्र ऋषि, 290 लोगों के साथ बुद्धक्रेस्ट एयरपोर्ट से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली आने पर सभी ने धरती को चूमते हुए भारत माता के नारे लगाएं। फोन पर ऋषि ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन में प्रदेश के 25-30 लोगों को ठहराया गया है।
उनमें से चार-पांच लोग गोरखपुर मंडल के हैं। ऋषि की वापसी की जानकारी होने पर घर में खुशी का माहौल था। मिठाइयां बांटी जा रही थीं। पिता नेहरू लाल निषाद, मां इंद्रावती देवी, भाई रामजनम, भाभी रेखा देवी, बहन अर्पिता और सुनीता काफी खुश थीं। सभी ऋषि के घर आने का इंतजार कर रहे थे।