फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The road to Lar and Bhagalpur will be easy, three new contracted buses added to the fleet

Deoria News: लार और भागलपुर की राह होगी आसान, बेड़े में जुड़ी तीन नई अनुबंंधित बसें

Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The road to Lar and Bhagalpur will be easy, three new contracted buses added to the fleet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लार व भागलपुर से जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों की राह और आसान होने वाली है। इन मार्गों पर परिवहन निगम की ओर तीन और बसों का अनुबंध किया गया है। आने वाले दिनों में अनुबंधित बसों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
देवरिया डिपो से लंबी दूरी के मार्ग पर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ निगम की बसों को एवं लोकल रूटों पर अनुबंधित बसों के सहारे संचालन व्यवस्था संभाली जाती है। वर्तमान में निगम की 64 एवं अनुबंधित 120 बसें हैं। प्रतिदिन यहां से 30 से 35 हजार यात्री बसों के सहारे यात्रा करते हैं। इधर अनुबंधित बसों के बेड़े में दो दिन पूर्व तीन और नई बसें शामिल हुई हैं। इसमें यूपी 52 एटी 9176 एवं यूपी 52 एटी 9182 को लार से गोरखपुर एवं यूपी 52 एटी 9183 को भागलपुर से गोरखपुर मार्ग पर लगाने की तैयारी है। डिपो के वरिष्ठ प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि तीन नई अनुबंधित बसों के शामिल होने से डिपो में इनकी संख्या 123 हो गई है। नई बसों को लार से गोरखपुर व भागलपुर से गोरखपुर तक संचालित किया जाएगा। सुबह में यह बसें वहां से चलेगी और गोरखपुर के लिए रवाना होंगी। प्रतिदिन यह दो चक्कर चलेंगी। आने वाले दिनों में कुछ और नई बसें बेड़े में जुड़ेगी। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

-------
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगाई गई 50 बसें
डिपो के एसएसआई राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार को को प्रस्तावित ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने डिपो की 50 बसों को विशेष रूप से ड्यूटी लगाई है। ताकि उन्हें फैजाबाद, बस्ती एवं गोरखपुर तक पहुंचने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed