{"_id":"645940b436e5f43c46020974","slug":"the-road-to-kushinagar-ballia-bihar-will-be-easier-with-the-new-nh-route-deoria-news-c-7-1-157614-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नए एनएच मार्ग से कुशीनगर, बलिया, बिहार की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नए एनएच मार्ग से कुशीनगर, बलिया, बिहार की राह होगी आसान
Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
इसी मार्ग को बदला जाएगा एनएच मार्ग में ।संवाद
सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज से मझौली तक 24 किलोमीटर नया एनएच मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस मार्ग के बन जाने से कुशीनगर से बिहार और बलिया, वाराणसी जाने वाले लोगों के लिए काफी आसानी होगी। यह मार्ग दो एनएच को जोड़ने का काम करेगा।
अधिसूचना के अनुसार तमकुहीराज से एनएच 727बी और सलेमपुर के 727बी और देवरिया-गोरखपुर मार्ग के 727ए को जोड़ने के लिए 24 किलोमीटर एनएच मार्ग का निर्माण जनपद की सीमा में किया जाएगा। इसके लिए 28.3262 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। यह मार्ग भाटपाररानी तहसील के बड़का गांव, भठवा तिवारी, भिंगारी, छपिया, मल्हना, पकड़ी बाबू, सिरसिया मिश्र, टेंगरी और सलेमपुर तहसील के मझौली की भूमि पर बनेगा, जो मझौली के पास से बिहार के मैरवा को जोड़ेगा। मझौली से नवलपुर के पास से बलिया और बिहार के सिवान को जाने वाले रास्ते में मिल जाएगा। एनएच मार्ग के लिए 539 गाटा की भूमि लेने की योजना बनाई गई है। इसके हो जाने से देवरिया और कुशीनगर दोनों जगह के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। दूरी भी करीब 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। अभी बड़े वाहनों को तमकुहीराज से आने के लिए कसया से होकर आना पड़ता था, जबकि बिहार और बलिया से आने वाले लोगों को जिला मुख्यालय होकर कसया और गोपालगंज की तरफ जाना पड़ता था।
-- -- -- -- -- - कोट:
- एनएच मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। जिले का अंतिम छोर होने के कारण एनएच मार्ग अभी तक यहां नहीं था। इससे व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। भाटपाररानी क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
अशोक गुप्ता, कपड़ा व्यवसायी
-- -- -- -- -- - कोट:
- एनएच मार्ग निकलने से कई गांव इससे जुड़ जाएंगे। किसानों की जमीन महंगी होगी। इसका फायदा मिलेगा। सड़क मार्ग से जुड़ने से रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इसे लेकर हम लोगों में खुशी है।
केपी सिंह, किसान, पकड़ी बाबू
-- -- -- -- --
वर्जन
- एनएच मार्ग की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दस मीटर चौड़ा होगा। इसके बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा। बहुत जल्द जमीन अधिग्रहित करने के बाद रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद बजट जारी हो जाएगा।
मनीष कुमार, परियोजना प्रबंधक, एनएचआई