फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The relatives created ruckus by keeping the dead body of the youth at the door of the accused for 15 hours

Deoria News: युवक का शव आरोपी के दरवाजे पर 15 घंटे रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 16 Jun 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The relatives created ruckus by keeping the dead body of the youth at the door of the accused for 15 hours
मिश्रौली खास गांव में युवक की मौत के बाद नाराज लोगो ंको समझाने का प्रयास करती पुलिस।संवाद
एसडीएम ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन तो माने परिजन, श्रीरामपुर क्षेत्र के मिश्रौलीखास गांव के युवक की संदिग्ध हाल में मौत का मामला
विज्ञापन




- एक युवक हिरासत में



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव निवासी युवक की मौत के बाद बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की दोपहर तक परिजनों ने शव को आरोपी के दरवाजे पर पंद्रह घंटे तक रखकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंमामे के बाद तीन थानों की पुलिस और एसडीएम संजीव कुमार मौके पहुंच गए। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया तब परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हुए। आरोप है एक युवक ने उसे रात में बुलाकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक के भाई ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।



मिश्रौली खास निवासी अरविंद प्रसाद उम्र 23 वर्ष पुत्र महंगू प्रसाद ग्राम बुधवार की रात गांव में घायलावस्था मिला था। इसके बाद बिना परिजनों को बताए गांव के एक युवक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो युवक अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह हादसे में मरने की सूचना जिला अस्पताल से कोतवाली पुलिस ने दी थी। बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित परिवार जब पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचा तो वह शव को आरोपी के दरवाजे पर रखकर जम गए। इस दौरान एक पक्ष ने पथराव भी किया। सुबह तक गांव के लोग समझाने का प्रयास किए, लेकिन परिजन बिना मुकदमा दर्ज हुए दाह संस्कार करने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को भी दाहसंस्कार करने की जगह आरोपी के दरवाजे पर शव को रखकर परिजन हंगामा करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। इसकी जानकारी होने पर बनकटा, श्रीरामपुर और खामपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर भी परिजन दाहसंस्कार के लिए राजी नहीं हुए तो मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तो परिजन दाहसंस्कार को राजी हुए। मृतक के भाई नवीन प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर किसी बच्चे का जन्मदिन था। रात में तकरीबन एक बजे भाई अरविंद कुमार को फोन करके बुलाया गया। उसी रात तीन बजे आरोपी की मां ने मेरी बहन को फोन करके बताया गया कि अरविंद की तबीयत गंभीर रूप से खराब है। उनका इलाज देवरिया स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है। आप लोग वहां पहुंचे। सूचना पाकर जब हम लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो मेरे भाई की मौत हो चुकी थी। उसके बाद हम लोगों ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें चोट के निशान मिले हैं। मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत अरविंद को मार डाला गया है।
विज्ञापन


------------------



अरविंद की हत्या का राज जानने में जुटी पुलिस

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव निवासी अरविंद की मौत का राज जानने में पुलिस जुट गई है। जिस युवक पर आरोप लगा है, उसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके साथ वह गांव से निकला था। पुलिस रास्ते में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ले रही है। सीओ प्रेमशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed