फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The railway station road and the city roads will shine with three crores

Deoria News: तीन करोड़ से रेलवे स्टेशन मार्ग और नगर की चमकेंगी सड़कें

Sun, 14 Sep 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The railway station road and the city roads will shine with three crores
बरहज। कोरोना काल में सर्वे के बाद भी नगर स्थित रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। इसके सुंदरीकरण के लिए नगरपालिका की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने रेलवे स्टेशन मार्ग के अलावा नगर के आधा दर्जन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

28 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप की ओर से शासन को रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क के अलावा पटेल नगर और नंदना वार्ड की पांच सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर भेजा था।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना में करीब तीन करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएग। सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। बारिश होने पर सड़क नाले की शक्ल अख्तियार कर लेता है। नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। धन अवमुक्त होते ही सितंबर माह के आखिरी या अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed