फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The railing of the culvert on the canal broke, the risk of accident increased

Deoria News: नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा बढ़ा

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The railing of the culvert on the canal broke, the risk of accident increased
रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिधुआ चौराहे पर नहर पुलिया की टूटी रेलिंग।संवाद
देवरिया। रामपुर कारखाना के सिधुआ के पास नहर के पुल की रेलिंग एक साल से टूटी है। जिम्मेदार इसकी मरम्मत कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। आए दिन छोटे-छोटे हादसे हो रहे हैं। लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को बड़े हादसे का डर सता रहा है। क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य लोग कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन


सिंचाई खंड- दो के अंतर्गत आने वाली हाटा रजवाहा सिधुआ गांव से होकर गुजरी है। जहां पर सिधुआ, पिपराइच, शाहपुर, बेलवा ,धनौती, हरपुर कला, विशनपुर कला, सिंहपुर के लोग इधर से गुजरते हैं। जबकि डुमरी की तरफ से जाने वाली राम मनोहर लोहिया नहर पिच मार्ग इसका प्रमुख रास्ता हो गया है। चौराहे के पास ही प्राथमिक विद्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां पर सिंचाई खंड-दो के अंतर्गत आने वाली इस नहर पर पुलिया का एक तरफ का रेलिंग टूट गया है तो दूसरी तरफ खंडित हो गया है। यहां पर सड़क घुमावदार होने के कारण भारी वाहन गुजरते समय पुलिया के रेलिंग को रगड़ते हुए पार होते रहे हैं। इसी तरह की ठोकर से यह रेलिंग टूट गई है। इसके टूटने से नहर में छोटे एवं बड़े वाहनों के किसी समय गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सबसे बड़ा खतरा तो यह है कि नहर से सौ मीटर की दूरी पर बच्चों का स्कूल है। स्कूल आते-जाते समय बच्चों के इसमें गिरने का डर है। कई बार बाइक और साइकिल सवार गिर घायल चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया विभाग को पत्र लिखकर अवगत करा चुका चुके हैं। पर सिंचाई विभाग का अभी तक ध्यान नहीं गया है। ग्राम प्रधान अरविंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान विभाग को कई बार इसकी सूचना दिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो हुई है। पुलिया की रेलिंग शीघ्र नहीं बनी तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करेंगे। सिंचाई खंड-दो की अवर अभियंता अनीता यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है, शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed