{"_id":"69960d48e0b61883ef011754","slug":"the-purpose-of-training-is-to-understand-national-interest-deoria-news-c-208-1-deo1009-175279-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राष्ट्रहित का बोध ही प्रशिक्षण का मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राष्ट्रहित का बोध ही प्रशिक्षण का मकसद
Thu, 19 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अवरा चौरी पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत तीन सूत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र चरैवेति चरैवेति (निरंतर आगे बढ़ते रहो) है। इसी मंत्र को आधार मानकर समय समय पर पार्टी ऐसे प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करती है। प्रशिक्षण का मकसद है कि एक कार्यकर्ता को अपने राजनीतिक जीवन में किस प्रकार से समाज में समन्वय स्थापित करना चाहिए। यह प्रशिक्षण विधानसभावार और मंडलवार आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन