Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The proposed centers for the board examinations will undergo verification once again.

Deoria News: बोर्ड परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों का फिर होगा सत्यापन

Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The proposed centers for the board examinations will undergo verification once again.
देवरिया। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों का एक बार फिर सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए एसडीएम की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। टीमें प्रस्तावित केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों की जांच कर निस्तारण करेंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में 1.15 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इसके लिए यूपी बोर्ड की ओर से जिले में परीक्षा केंद्रों की 160 विद्यालयों की अंतरिम सूची जारी की गई है। इसमें तीन राजकीय, 95 अशासकीय सहायता प्राप्त और 62 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। अंतरिम सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से केंद्र निर्धारण को लेकर 200 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें कुछ विद्यालयों ने दूरी, क्षमता और उपलब्ध संसाधनों को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने और कुछ को सूची से बाहर रखने पर भी आपत्ति है। इन खामियों को दुरुस्त करने के लिए गठित टीमें संबंधित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि छह नवंबर तक जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यूपी बोर्ड को भेजी जानी है। फिर बोर्ड की ओर से अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed