{"_id":"68360ea948a937d8dd03333d","slug":"the-principal-denied-the-allegations-said-harassment-since-joining-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-154649-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्राचार्य ने आरोपों को नकारा, बोले-ज्वाइनिंग के बाद से ही उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्राचार्य ने आरोपों को नकारा, बोले-ज्वाइनिंग के बाद से ही उत्पीड़न
Wed, 28 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने अपने ऊपर लगे विभिन्न आरोपों को नकार दिया है। कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की पहल करने पर कुछ शिक्षक उनके खिलाफ लामंबद हुए हैं। गोरखपुर से रोजाना यहां आने वाले कुछ शिक्षकों के लेट होने पर पूछने से एवं विश्वविद्यालयी परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहभागिता नहीं करने पर वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
प्राचार्य प्रो.अर्जुन मिश्र ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि 20 मई को सुबह 8:25 बजे विश्वविद्यालयी परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने के दौरान कॉलेज के दो शिक्षकों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हमला करने की नियत से मेरे हाथ से रजिस्टर छीन लिया। कुछ शिक्षकों के बचाव करने पर स्थिति शांत हुई। यह घटना पूर्व सुनियोजित थी।
विज्ञापन
एक महिला शिक्षक जिनकी कमरे में ड्यूटी थी, वह ड्यूटी छोड़कर महिला छात्रावास में जाकर एक शिक्षक को बुलाने चली गईं। इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उनके पास उपलब्ध है। कार्यभार ग्रहण करने के कुछ दिनों बाद से ही कुछ चिन्हित शिक्षक अप्रत्यक्ष रूप से मुझे धमकाते रहे हैं।
एक शिक्षक की नाराजगी इसलिए है कि उन्हें उड़ाका दल में शामिल नहीं किया गया। समाजशास्त्र विभाग के एक शिक्षक समय से नहीं आते तो उन्हें कई बार नोटिस दी चुकी है।
उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सरासर गलत है। वह एनएसएस के समन्वयक हैं, लेकिन आज तक कितने कार्यक्रम कराए, इसकी कोई रिपोर्ट नहीं दिए। ऐसे में कॉलेज में दोनों एनएसएस की इकाई समाप्त हो गई।
शिक्षक संघ की आड़ में प्राचार्य पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। जब किसी को ड्यूटी करने के लिये कहा जाए, हस्ताक्षर करने की सुविधा न दी जाय, पढ़ाने के लिए दबाव दिया जाए तो परेशान करना एवं हर प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया जाता है। इसका सीधा प्रभाव महाविद्यालय की प्रतिष्ठा पर पड़ रहा है।