फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The pretext of marrying the woman misconduct

शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार

Sat, 21 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 21 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying the woman misconduct
शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार
शादी का झांसा देकर दो साल से एक महिला के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर महिला उसके घर पहुंच गई और अपने को बहू बताकर घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगी। इस दौरान विवाद भी हुआ और पुलिस तक मामला पहुंच गया। महिला का दावा है कि वह तीन माह की गर्भवती है। पुलिस के प्रयास के बाद भी देर शाम तक बात नहीं बनी।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की रिश्तेदारी बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह अक्सर वहां आता जाता है। वहां एक महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया। महिला अपने मायके में रहती है और उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। महिला का आरोप है कि दो साल से वह शादी करने का झांसा देकर दुराचार कर रहा था। बीच में कई बार जबरदस्ती गर्भपात भी करा चुका है। इस समय उसके पेट में तीन माह का बच्चा है।
विज्ञापन


युवक की शादी उसके घर वालों ने कही तय कर दी है। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को महिला उसके घर पहुंची और घर की बहू बताकर अंदर दाखिल होने का प्रयास किया। इसको लेकर युवक के घर वालों और महिला के बीच विवाद भी हुआ। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने लाई। पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को थाने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। लेकिन युवक महिला की बातों को झुठला रहा है और इसे रखने से इंकार कर रहा है। महिला शादी करने की जिद पर अड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed