फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The post of Sadar Kotwal was snatched, Vinod of Rudrapur took over the command

Deoria News: सदर कोतवाल की कुर्सी छिनी, रुद्रपुर के विनोद ने संभाली कमान

Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The post of Sadar Kotwal was snatched, Vinod of Rudrapur took over the command
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई थानों के थानाध्यक्षों की कुर्सी बदल गई है तो कहीं पर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाल के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को थाना रुद्रपुर से हटाकर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सदर कोतवाली बनाया गया है। उन्होंने सदर थाने की कमान संभाल ली है। भलुअनी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय को साइबर थाने में भेजा गया है। वहीं तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष भलुअनी बनाया गया है। गोरखनाथ सरोज को रामपुर कारखाना से हटाकर एएचटी थाने का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश कुमार मिश्र को एएचटी से हटाकर एसएसआई थाना खुखुंदू और दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइंस से खामपार थाना प्रभारी बनाया गया है। खामपार थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी लार की कमान संभालेंगे। बघौचघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को लार में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई। विशाल कुमार को पुलिस लाइंस से बघौचघाट सि थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

लार थानाध्यक्ष उमेश कुमार वाजपेयी अब एकौना के प्रभारी होंगे। पुलिस लाइंस से निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार बनाया गया है। यहां के थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद को मदनपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मदनपुर थानाध्यक्ष रहे अनिल कुमार को रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed