फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The post-mortem of the body will be conducted after the husband returns from abroad.

Deoria News: विदेश से पति के आने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम

Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The post-mortem of the body will be conducted after the husband returns from abroad.
देसही देवरिया। रामपुर श्रीपाल गांव की दुर्गावती देवी का नौतन हथियागढ़ चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के कुछ देर बाद हुई मौत के मामले में शव का पोस्टमार्टम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

मृतका के बेटे विकास ने पुलिस से बताया कि उसके पिता शुक्रवार को विदेश से आ जाएंगे, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर श्रीपाल गांव की दुर्गावती देवी (45) की बुधवार की देर शाम तबीयत खराब हो गई थी। घर के लोग इलाज के लिए नौतन हथियागढ़ चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक के पास ले गए। परिजन का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला लकी हालत और बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद कसया ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर शव का पोस्टमार्टम कराने लिए कहा। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने देर रात परिजन की रजामंदी से शव को मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शव मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मृतका के बेटे का कहना है कि पिता के विदेश से आने के बाद वह प्रार्थनापत्र देंगे तब पोस्टमार्टम कराया जाय। ऐसे में शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed