{"_id":"633f21c877f4a459a600aa3a","slug":"the-police-beat-up-the-sanitation-guard-at-ram-ghat-the-workers-created-a-ruckus-deoria-news-gkp453059871","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: राम घाट पर पुलिस ने स्वच्छता प्रहरी को पीटा, कर्मियों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: राम घाट पर पुलिस ने स्वच्छता प्रहरी को पीटा, कर्मियों ने काटा बवाल
Fri, 07 Oct 2022 02:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:05 PM IST
सार
रामघाट पर दिन में करीब 11 बजे नगरपालिका के कर्मचारी साफ-सफाई कर रहे थे। स्वच्छता प्रहरी जितेंद्र की नगर के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों के अनुसार मौके पर पहुुंचे दो पुलिसकर्मी बिना किसी से कुछ पूछे स्वच्छता प्रहरी जितेंद्र को मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई की शिकायत करते स्वच्छता प्रहरी।
- फोटो : DEORIA
विस्तार
बरहज नगर के सरयू नदी तट के रामघाट पर बृहस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों की ओर से स्वच्छता प्रहरी जितेंद्र को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पालिका कर्मी पुलिस के खिलाफ नगर पालिका में हो-हल्ला मचाने लगे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र और ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय के मान-मनौव्वल के बाद स्वच्छता प्रहरी किसी तरह माने।
विज्ञापन
रामघाट पर दिन में करीब 11 बजे नगरपालिका के कर्मचारी साफ-सफाई कर रहे थे। स्वच्छता प्रहरी जितेंद्र की नगर के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों के अनुसार मौके पर पहुुंचे दो पुलिसकर्मी बिना किसी से कुछ पूछे स्वच्छता प्रहरी जितेंद्र को मारने-पीटने लगे। जिसे देख अन्य कर्मचारी भी बचाव में आ गए। लेकिन पुलिसकर्मी कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
लोगों का यह भी कहना है कि बाहर से आए कुछ लोग वीडियो बनाने का प्रयास किए। वे लोग भी पुलिस के कोपभाजन का शिकार हुए। स्वच्छता प्रहरी की पुलिस की ओर से पिटाई के बात की जानकारी होने पर अन्य कर्मचारी काम छोड़ कर नगरपालिका में पहुंचकर बवाल काटने लगे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद उग्र स्वच्छता प्रहरी माने। ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन