फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The people who took to the road for the new GPO

प्रधान डाकघर में नए नोट के लिए सड़क पर उतरे लोग

Fri, 11 Nov 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 11 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The people who took to the road for the new GPO
प्रधान डाकघर में रूपये नहीं बदले जाने से नाराज लोगों ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डाकघर में रुपये नहीं मिलने से खाताधारकों का धैर्य जवाब दे गया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। आधा घंटे तक कचहरी जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शाम 4.30 बजे जाम समाप्त हुआ। रामपुर गौनरिया में रुपये नहीं मिलने से लोग भड़क उठे।  नाराज लोगों ने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में शुक्रवार को चैनल खुलते ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ देर बाद यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। काउंटर पर कतार में खड़ा होने के बाद कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई। कुुछ लोग दोपहर के समय लौट गए। लगभग पौने चार बजे उपभोक्ताओं ने पोस्ट मास्टर से रकम वितरित होने का समय पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं देने से कतार में खड़े युवा भड़क उठे।
विज्ञापन


जय सिंह, गुड्डू, रवि प्रसाद, सोनू, विक्की, चंद्रशेखर, बीबी लाल, अजय आदि नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर आ गए और सड़क पर उतर कर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलते ही ट्रैफिक सिपाही पहुंचे और समझाने की कोशिश की। हालांकि युवा अपनी मांग पर अड़े गए। ट्रैफिक दरोगा पहुंचे और युवाओं को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सकी। उधर, रामपुर गौनरिया में एसबीआई की शाखा में शुक्रवार को सैकड़ों लोग पहुंचें थे। रुपये नहीं मिलने पर खाताधारकों ने कर्मचारियों से जानकारी मांगी। सही जवाब नहीं देने पर खाताधारक उखड़ गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि  करेंसी नहीं मिलने से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed