{"_id":"6945993d9d185c240d00fee1","slug":"the-pavement-of-the-public-road-was-uprooted-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-170459-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सार्वजनिक रास्ते का उखाड़ दिया खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सार्वजनिक रास्ते का उखाड़ दिया खड़ंजा
Fri, 19 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया के हरियापार में सार्वजनिक भूमि पर हुए खड़ंजा को एक शख्स ने जोत दिया।
देसही देवरिया। हरियापार गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान ने राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में गांव में खड़ंजा कराया। इसके अगले ही दिन गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से खड़ंजा जोत दिया।
प्रधान प्रदीप प्रजापति ने इसकी शिकायत शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। एसडीएम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरियापार गांव की सार्वजनिक भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। ग्राम प्रधान प्रदीप प्रजापति के प्रार्थनापत्र पर राजस्व कर्मियों ने बुधवार को भूमि की पैमाइश कर कब्जा खाली कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने राजस्व कर्मियों की देखरेख में खड़ंजा कराया। कब्जा हटाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर से खड़ंजा जोत दिया।
विज्ञापन
प्रदीप प्रजापति ने राजस्वकर्मियों को मामले से अवगत कराया। प्रधान ने शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम श्रुति शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की। ग्राम प्रधान प्रदीप प्रजापति ने बताया कि 17 दिसंबर को राजस्वकर्मियों ने भूमि की पैमाइश की।
पुलिस भी मौजूद रही। सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद खड़ंजा कराया गया। अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने दूसरे दिन ट्रैक्टर से खड़ंजा जोत दिया गया।