{"_id":"6af9f9a725d7db64da068a56","slug":"one-arrested-with-stolen-goods-deoria-news-c-208-1-deo1033-196734-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद हुए हैं।
सिकटिया दीनाचक गांव निवासी सुनीता देवी ने 18 सितंबर को घर के पीछे के कमरे का जंगला तोड़कर बक्सा चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में दो आरोपियों के नाम सामने आए थे। शनिवार शाम पुलिस ने मंटू उर्फ दल्लू को अहिरौली बघेल उत्तरी टोला से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, साड़ी और बटुआ मिला। पेचकस, प्लास, हथौड़ी और छड़ भी बरामद हुई। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार के हवाले से बताया कि आरोपी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद