फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The name of those who took the deed of two acres of land will be rejected and will be named as enemy property.

Deoria News: दाे एकड़ जमीन पर बैनामा लेने वालों का नाम खारिज होकर शत्रु संपत्ति का नाम चढ़ेगा

Sat, 24 Aug 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The name of those who took the deed of two acres of land will be rejected and will be named as enemy property.
जमुआ नंबर दो के सात आराजी संख्या में अब बैनामा करने में आएगा पेंच
विज्ञापन


- जमुआ नंबर दो के सात आराजी संख्या पर शत्रु संपत्ति का होगा नाम
- सातों आराजी संख्या पर अगर हो गया बैनामा तो नहीं होगा खारिज दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जमुआ नंबर दो के रहने वाले नजीर के दो एकड़ जमीन पर बैनामा लेने वालों का नाम खारिज होकर शत्रु संपत्ति का नाम चढ़ेगा। अब इन नंबरों में कोई बैनामा लिया तो उसका खारिज दाखिल रुक सकता है। प्रशासन ने नजीर के सात नंबरों की भूमि को चिह्नित कर लिया है।

तहसील क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव के रहने वाले नजीर भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान में बस गए। उसके बाद उनकी संपत्ति पर उनका ही नाम चला आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के 4 अप्रैल 1988 के फैसले के मुताबिक यह जमीन शत्रु संपत्ति यानी भारत सरकार के होने का आदेश हुआ। पूरे देश में इसका पालन हुआ लेकिन जमुआ में इसका तक पालन नहीं हुआ। नजीर की रकबा 54‚ 88,105 मिजुलमा, 107, 170, 202 मिजुलमा, 209 मिजुलमा पर कुछ लोग अपना नाम चढ़वा कर उसे बेच दिया। करीब 50 से अधिक लोगों को यह जमीन बेची गई है। जिला प्रशासन को इसकी भनक लगी तो त्रिस्तरीय टीम गठित कर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने तहसीलदार अलका सिंह हल्का लेखपाल रजनीश मिश्र के साथ पहुंची और मौके की स्थिति देखी। मामला सही पाया गया। इस पर टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। तहसीलदार अलका सिंह ने कहा कि यह भूमि भारत सरकार की है। इस पर यदि कोई बैनामा लेता है, तो उसका किसी भी हाल में नाम नहीं चढे़गा। इन सात नंबरों में जिसका भी नाम आता है तो वह नाम निरस्त कर शत्रु संपत्ति घोषित कर भारत सरकार का नाम चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed