फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The mood of the changing season, the impact of the monsoon in two days

Deoria News: बदलने लगा माैसम का मिजाज, दो दिन में मानसून की दस्तक के आसार

Tue, 30 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The mood of the changing season, the impact of the monsoon in two days
देवरिया। करीब 12 दिन की देरी से चल रहा मानसून सोमवार को पड़ोसी प्रांत बिहार के मोतीहारी तक पहुंच गया। अगले दो दिन में इसके यूपी में प्रवेश की संभावना है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम मानसून देवरिया-कुशीनगर के रास्ते पूर्वांचल होते ही पूरे यूपी को भिगोएगा। मानसून के आगमन से पहले सोमवार को देवरिया जिले के तरकुलवा और देसही देवरिया ब्लॉक में प्री मानसून बारिश हुई।
विज्ञापन

आमतौर पर पूर्वांचल के गोरखपुर मंडल में 18 जून को मानसून आ जाता है। इस बार अलनीनो इफेक्ट के चलते दक्षिण पश्चिमी मानसून अपने तय समय से करीब 12 दिन पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञनिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून उत्तरी सीमा मोतीहारी से गुजर रही है। अगले दो से तीन दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों से होते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह कुशीनगर जिले सटे देसही देवरिया और तरकुलवा ब्लॉक में अच्छी बारिश हुई।
पुरवा हवा के साथ बारिश से तापमान में कमी आई। दिन का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
एक जुलाई से तीन दिन बारिश के आसार : मानसून 30 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके परिणाम स्वरूप एक से तीन जुलाई तक भरपूर बारिश होने के आसार हैं।
बारिश और हवा के साथ तापमान में भी सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed