फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The misdeeds of the devotees above the rain

Deoria News: बारिश से बढ़ीं श्रद्धालुओं की दुश्वारियां

Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The misdeeds of the devotees above the rain
रुद्रपुर। तीन दिन से हो रही बारिश ने पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंदिर परिक्षेत्र में लगने वाले मेला परिसर में चारों तरफ कचरा जमा हो गया है। मंदिर के इर्द-गिर्द गंदगी फैलने से दुर्गंध उठ रही है। मेला परिसर कीचड़ से सना हुआ है। इस कारण मेले में लगी दुकानों पर बिक्री कम हो गई है। पूरे परिक्षेत्र में चारों ओर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ रहा है। मंदिर में दर्शन करने आ रहे भक्तों को कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। रामलीला मैदान में बरसात का पानी जगह-जगह एकत्र हो जाने से कांवड़ियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। श्रद्धालु पुनीत दुबे, अरविंद पांडे, ओम प्रकाश जायसवाल, अरविंद शुक्ला आदि ने कहा कि बारिश से मेला परिक्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है। मेला क्षेत्र का जीर्णोद्धार जरूरी है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने बताया कि मेला क्षेत्र मेला मलिक के अधीन है, इसलिए इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed