फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The miscreants threw bricks and stones at the old man's house and beat his son

Deoria News: बुजुर्ग के घर पर मनबढ़ों ने फेंके ईंट-पत्थर, बेटे को पीटा

Fri, 05 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants threw bricks and stones at the old man's house and beat his son
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना गांव में शिवशंकर गुप्ता के घर पर कुछ अराजक तत्व एक सप्ताह से लगातार रात को ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। इस दौरान उनका बेटा राजकुमार गुप्ता चोटिल भी हो गया है। बुधवार रात में ईंट-पत्थर चलाने के दौरान पूछताछ करने पर अराजक तत्वों ने राजकुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी है। बैरौना गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता वृद्ध हो चुके हैं। आरोप है कि गांव के कुछ अराजक तत्व एक सप्ताह से लगातार रात में उनके घर के अंदर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज करने लग रहे हैं। पांच दिन पहले ईंट-पत्थर फेंकने से उनका बेटा राजकुमार गुप्ता घायल हो गया। बुधवार रात में ईंट-पत्थर फेंकने के दौरान अराजक तत्वों को रोककर ऐसा करने से मना किया गया तो सब मिलकर राजकुमार की पिटाई कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed