{"_id":"692f2fc494ed8c4db00fe8d4","slug":"the-mazar-side-filed-objection-hearing-postponed-deoria-news-c-208-1-deo1009-169238-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मजार पक्ष ने दाखिल की आपत्ति, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मजार पक्ष ने दाखिल की आपत्ति, सुनवाई टली
Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए मजार मामले में मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। बिना मानचित्र स्वीकृति के मजार बनाए जाने का आरोप है। इस मामले में विनियमित क्षेत्र नियत प्राधिकारी एसडीएम सदर के कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए गए मजार निर्माण मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन एसडीएम सदर के कोर्ट में नहीं बैठने के चलते सुनवाई टल गई। मंगलवार को दोबारा इस मामले में सुनवाई होनी थी, एसडीएम सदर श्रुति निगम बैठीं भीं, लेकिन अधिवक्ताओं के शोक प्रस्ताव के चलते सुनवाई टल गई। अब बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई होगी। इस बीच मंगलवार को मजार पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी आपत्ति दाखिल कर दी है। वहीं आरबीओ जेई अखिलेश ओझा की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि मजार के नक्शे का मानचित्र वर्ष 1993 में निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 2022 में दोबारा नक्शा स्वीकृत कराने का आवेदन किया गया था। इससे जुड़े एएसडीएम सदर के कोर्ट में भूमि स्वामित्व संबंधी वाद में एएसडीएम अवधेश निगम की कोर्ट ने इसे बंजर सरकारी जमीन घोषित कर दिया था। इसके बाद इस जमीन पर सरकार का नाम दर्ज कर दिया गया था। अब मजार के नक्शा से संबंधित वाद नियत प्राधिकारी के कोर्ट में लंबित है। इस पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाना है। मजार कमेटी के उपाध्यक्ष जलालुद्दीन खान ने बताया कि सुनवाई टल गई है। अब बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।