{"_id":"68d6f523c48493e2510eac4b","slug":"the-lift-at-the-medical-college-is-stuck-in-the-middle-deoria-news-c-208-1-deo1009-164164-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल काॅलेज में लिफ्ट बीच में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल काॅलेज में लिफ्ट बीच में अटकी
Sat, 27 Sep 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार को एक लिफ्ट बीच रास्ते अटक गई। इसमें सवार लोग फंस गए। सूचना पर पहुंचे तकनीशियन ने लिफ्ट को दुरुस्त किया। इस बीच करीब 20 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे।
मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग में दो लिफ्ट लगी है। एक लिफ्ट चिकित्साकर्मियों के लिए रिजर्व है। दूसरी आम लोगों के लिए है। इस दूसरी लिफ्ट में करीब दिन में 1:20 बजे दो आउटसोर्सिंग स्टॉफ और तीन तीमारदार सवार हुए। सभी को अलग अलग फ्लोर पर जाना था। लिफ्ट प्रथम तल से कुछ ऊपर बढ़ी तब तक बंद हो गई।
इसके बाद लिफ्ट पांच छह फिट नीचे आकर रुक गई। लिफ्ट में लगी एलईडी पर एरर दिखाई देने लगा। अभी लोग लिफ्ट में दर्ज नंबर पर फोन करने जा रहे थे, इस बीच एक तकनीशियन भागते हुए प्रथम तल पर पहुंचा। आधा ऊपर आधा नीचे फंसी लिफ्ट के दरवाजे पर थपथपाया। इसके बाद दरवाजे को थोड़ा खोला। दबाव देकर दरवाजे को एक तरफ करने के बाद अंदर के एक व्यक्ति से दबाए रखने को कहा।
विज्ञापन
वह पुन: भागकर एक उपकरण ले आया। इस बीच कुछ बाहर खड़े युवकों की मदद से निकलकर प्रथम तल पर आ गए। लिफ्ट सही होने के बाद पुन: ऊपर की ओर चली गई। इस बीच करीब 20 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे।