फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The length of the Pidra bridge will be increased...the approach road will also be strengthened.

Deoria News: पिड़रा पुल की बढ़ेगी लंबाई...एप्रोच मार्ग को भी किया जाएगा मजबूत

Mon, 23 Feb 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The length of the Pidra bridge will be increased...the approach road will also be strengthened.
रुद्रपुर। दियारा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय देवरिया से जोड़ने वाले पिंडरा पुल की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा एप्रोच मार्ग को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम को स्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी मिली है। पुल का एप्रोच कटने के कारण 52 गांवों की आवाजाही प्रभावित है। पिछले पांच साल से बरसात में इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोकना पड़ता है। मामला विधान परिषद में भी उठ चुका है।
विज्ञापन

रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी को पार करने के लिए 135 मीटर लंबे पिड़रा पुल का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2021 में बरसात के दौरान गोर्रा नदी के कटान से पुल का एप्रोच आधा कट गया था, जिसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

इस पुल से लोग गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी आदि जिले को आते-जाते हैं। पुल के एप्रोच को दुरुस्त कराने की मांग उठी तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कटान का निरीक्षण किया। रुद्रपुर के विधायक जय प्रकाश निषाद और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह व रतनपाल सिंह ने भी सदन में इसे मुद्दा बनाया। पिंडरा गांव के प्रधान मनोज सिंह, सुजीत गौड़, हरिश्चंद्र सिंह, संजय सिंह, सुमंत पासवान आदि ने कहा कि पुल का एप्रोच कट जाने से इसकी उपयोगिता खत्म हो जाएगी। पांच साल से लोग परेशान हैं, लेकिन अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed