फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The leader of 302 gang has been sent to jail in the case of murder along with his brother.

Deoria News: भाई के साथ हत्या के केस में जेल भेजा जा चुका है 302 गैंग का सरगनाा

Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The leader of 302 gang has been sent to jail in the case of murder along with his brother.
बरहज। रविवार को वायरल हुए वीडियो में मनबढ़ों का सरगना बताया जा रहा रतन यादव हत्या में जेल जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने 302 गैंग बना लिया। गैंग के गुर्गों में उसका भी शामिल बताया जा रहा है। 302, 305, 307 और सम्राट दबंग बादशाह आदि नामों से संचालित हो रहे गैंग के विरुद्ध मदनपुर पुलिस ऑपरेशन तलाश चला रही है। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक मनबढ़ों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस इनकी कुंडली भी खंगाल रही है। लोगाें के अनुसार, हत्यारोपी रतन यादव जमानत पर बाहर है। मनबढ़ों के साथ उसका फोटो वायरल हो रहा है। वही गैंग का सरगना भी है। उसका भाई पीयूष गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मदनपुर में अब तक करीब दो दर्जन से अधिक मनबढ़ों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस इनकी कुंडली भी खंगाल रही है। वहीं भलुअनी में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगाें के अनुसार, हत्या के दो आरोपी स्टंट व रील बनाते गैंग के गुर्गों के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य वीडियो में अलग-अलग गैंग में शामिल कई मनबढ़ों पर सीएम पर अभद्र टिप्पणी सहित कई मामले दर्ज हैं। मदनपुर क्षेत्र में 302, 307, 333 व सम्राट दबंग बादशाह नामक गैंग बनाकर मनबढ़ों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आए दिन हुजूम के रूप में किसी से मारपीट, स्टंट व रील बनाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने लगे। इस सूचना के बाद मदनपुर पुलिस ने गैंग से जुड़े 14 सदस्यों को दबोच लिया। इसी बीच भलुअनी क्षेत्र में लगातार कई वीडियो वायरल हुए।
मदनपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के अनुसार मनबढ़ मारपीट करने के साथ-साथ सोशल प्लेटफाॅर्म पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को करायल शुक्ल के राहुल, करन गोंड़ सहित कुछ मनबढ़ों ने थाना सहयोगी ग्रुप पर अपनी पोस्ट डालकर माफी मांगी है।
दो दिन पूर्व एक पुल पर वायरल किए गए पोस्ट में मनबढ़ों के बीच बाइक पर बैठा शख्स अमांव गांव निवासी रतन यादव बताया जा रहा है। इसके अलावा दादा यादव 302 व 307 सहित अन्य कई मनबढ़ गैंग की कमान संभाले हुए हैं।

इसी तरह सोशल प्लेटफार्म पर टाइगर नागेश्वर राव टीम 307 कहीं अवैध देसी तमंचा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रहा है तो अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ बाइक से भोजपुरी गाने पर स्टंट बना रहा है। इसी तरह शैलेश आफत 302 का संचालक करने वाला शख्स बाइक से स्टंट दिखाते तो अवैध तमंचा के साथ रील बनाते दिख रहा है। एक पोस्ट में बाइक से दो दर्जन से अधिक मनबढ़ों की तस्वीर वायरल हो रही है। इसका संचालक शिव यदुंवशी नामक शख्स द्वारा किया जा रहा है। इसी तरह अपराधी यादव नामक एक युवक रील वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed