कानून व्यवस्था को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं पर हमले के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे। ग्राम्य न्यायालय को अव्यवहारिक बताया गया।
उनका कहना था कि कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। अधिवक्ताओं के उपर हमला किया जा रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह और सचिव अनिल सिंह ने कहा कि जिले की पुलिस नाकाम हो चुकी है। वकीलों के उपर हमला किया जा रहा है।
आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि रुपये की वसूली में जुटी हुई है। पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता में नाराजगी है।
इस दौरान श्रीराम तिवारी, लल्लन मिश्र, सुशील मिश्र, अरविंद साहनी, आरपी कुशवाहा, तरुण मणि, वीरसेन राव, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।