फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The last date for filing nominations today

नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख आज

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र देवरिया के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी मौका है।
विज्ञापन


भाजपा और बसपा के अलावा अन्य कई दावेदार पर्चा दाखिल करेंगे। इसके चलते कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रहेगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

इच्छुक उम्मीदवार जिला  मजिस्ट्रेट के कार्यकक्ष में दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन के आखिरी दिन तक कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में पार्टी प्रत्याशी उतारने के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सत्ताधारी दल के प्रभाव और धनबल को देखते हुए कांग्रेस रूचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में उत्साह कम दिख रहा है। अभी तक समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

भाजपा के सुनील सिंह और बसपा के अजीत शाही की तरफ से सोमवार को पर्चा भरा जाएगा। वैसे चुनाव लड़ने के लिए नौ लोगों ने 20 नामांकन पत्र हासिल किया है।

जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जाएगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed