फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The jurisdiction of three inspectors and eight sub-inspectors changed

Deoria News: तीन इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र बदला

Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The jurisdiction of three inspectors and eight sub-inspectors changed
देवरिया। एसपी ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। इसमें तीन इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर को नई तैनाती दी गई है। एक भाजपा नेता की नाराजगी भवानी छापर चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ी। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन से डायल 112 का प्रभारी दिया है। कुछ दिनों पहले ही इन्हें भटनी थाना से पुलिस लाइन भेजा गया था। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज को पुलिस लाइन से मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। छठ पूजा के दिन निहाल सिंह हत्याकांड के बाद इन्हें मदनपुर थाना से लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी को पुलिस लाइन से सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है। लगभग एक माह पूर्व व्यापारी की पत्नी की हत्या के मामले में स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद लार थाना का प्रभार ले लिया गया था। इनकी जगह पर उमेश बाजपेयी को लार थाना की कमान दी गई थी। सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह को महुआडीह थाना के हेतिमपुर चौकी प्रभारी से लार थाना की कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद को महुआडीह थाना के हेतिमपुर चौकी का प्रभार दिया गया है। लार थाना के कस्बा चौकी प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मिश्र को लार थाना की मेहरौना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह को रुद्रपुर थाना के कस्बा चौकी की कमान दी गई है। पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर अभिमित कुमार को सदर कोतवाली के सेंटर चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को पुलिस लाइन से भटनी थाना के घाटी चौकी का प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन में रहे डॉ महेंद्र कुमार को मईल थाना के भागलपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को श्रीरामपुर थाना के भवानी छापर चौकी से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed