फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Jalabhishek of Baba Dudheshwarnath will be visible on the screen outside the temple.

Deoria News: मंदिर के बाहर स्क्रीन पर दिखेगा बाबा दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक

Sun, 08 Feb 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Jalabhishek of Baba Dudheshwarnath will be visible on the screen outside the temple.
रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ महादेव का मंदिर फोटो संवाद
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में टेलीविजन स्क्रीन लगाया जाएगा, जिस पर गर्भगृह का नजारा लाइव होगा। इस बार महाशिवरात्रि पर करीब चार लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों के गर्भ गृह में चोगे से शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां 13 दिन तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर में 22 फीट नीचे स्वयंभू शिवलिंग है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रविवार और सोमवार को मंदिर के बाहर से चोगा लगाकर जलाभिषेक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भगृह में दर्शन के लिए बाहर बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक के साथ गर्भगृह का दर्शन भी करते रहेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार और कॉरिडोर को सजाने के लिए काशी से फूल मंगाया जा रहा है। मंदिर के महंत विजय शंकर ने बताया कि मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है।
पथ प्रकाश और सजावट की व्यवस्था नगर पंचायत कर रहा है। पिछले साल करीब तीन लाख शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed