{"_id":"68e816e2c0ede3d93f0c3568","slug":"the-issue-of-the-proposed-block-has-reached-the-governor-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165221-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रस्तावित ब्लाॅक का मुद्दा पहुंचा राज्यपाल के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रस्तावित ब्लाॅक का मुद्दा पहुंचा राज्यपाल के पास
Fri, 10 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। प्रस्तावित ब्लाक खुखुंदू का मुद्दा बृहस्पतिवार को राज्यपाल के पास पहुंच गया। ब्लाक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोबराती किदवई ने लखनऊ पहुंच मुद्दे का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा है। इससे पूर्व रविवार को संघर्ष समिति ने खुखुंदू पंचायत भवन पर बैठक कर ब्लाक की घोषणा नहीं होने पर पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का अल्टिमेटम शासन-प्रशासन को दिया था।
सन् 1991 से प्रस्तावित ब्लाक खुखुंदू की अनवरत मांग चलती आ रही है। इसको लेकर 2012-13 में 76 दिनों तक लगातार धरना-प्रदर्शन और अनशन चला। इसके अलावा भी संघर्ष समिति ने छोटे-छोटे अनिगनत बार धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, जगह-जगह ज्ञापन और पत्रक दिया। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने मुद्दे को अति महत्वपूर्ण बताते हुए दो-दो बार सदन में भी उठाया। फिर भी मामले की अनदेखी करने से नाराज संघर्ष समिति ने रविवार को पंचायत भवन पर बैठक कर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया है। इधर, बृहस्पतिवार को ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोबराती किदवई लखनऊ पहुंच सीधे राज्यपाल से मिलकर मुद्दे का ज्ञापन सौंपे है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल से आश्वासन मिला है, उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्तावित ब्लाक की घोषणा सरकार कर सकती हैं। वैसे संघर्ष समिति जल्द ही आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। कहने के लिए पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन रहेगा। अगर इस बीच घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। संरक्षक नथुन राय का कहना है इतने लंबे समय से मांग चल रही है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी सरकार घोषणा नहीं कर रही है। यह क्षेत्रीय जनमानस के लिए अपमान का विषय है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।