{"_id":"6828cfcdbd3140fd9605e8ee","slug":"the-irrigation-and-flood-section-department-is-indifferent-about-cleaning-of-rivers-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153778-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदियों की सफाई को लेकर सिंचाई और बाढ़ खंड विभाग है उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदियों की सफाई को लेकर सिंचाई और बाढ़ खंड विभाग है उदासीन
Sat, 17 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बनने के साथ ही सरकार में दूसरी बार महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर शिकंजा कसने के लिए भी प्रदेश में जाने जाते हैं। लेकिन, इनकी विधानसभा में यह हनक कुछ कम नजर आती है। नदियों की सफाई को लेकर इनकी विधानसभा में ही सिंचाई और बाढ़ खंड विभाग उदासीन है। इनके क्षेत्र में कुशीनगर की सीमा से होकर आने वाली छोटी गंडक नदी, जिले के हेतिमपुर में प्रवेश करती है। दूसरी, खनुआ नदी है जो कुशीनगर की ही सीमा से नेशनल हाईवे पार कर आ रही है।
शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की सहयोग से खनुआ नदी की सफाई की जा रही थी। नाव भी लगाई गई थी। सफाई करने के दौरान नाव पर करीब 20 से अधिक लोग चढ़ गए। इसकी वजह से नाव पलट गई। संयोग ठीक रहा कि नाव मुख्य धारा में नहीं पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा होने लगी कि कृषि मंत्री के आदेश को विभाग भला इस तरह अनसुना क्यों कर दे रहा है।