फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The hassle of compensation is over... now six projects will gain momentum

Deoria News: मुआवजे का झंंझट खत्म...अब छह परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The hassle of compensation is over... now six projects will gain momentum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के छह एनएच निर्माण के लिए प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। काफी दिनों से किसानों के मुआवजे की पेच में फंसी शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। अब तक तीन प्रमुख सड़कों का 60 प्रतिशत, जबकि शेष तीन सड़कों का 90 प्रतिशत किसानों को उनके खेतों का मुआवजा दे दिया गया है।
देवरिया बाईपास का निर्माण मई में शुरू हो सकता है। इसके बन जाने से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। अब तक 64 प्रतिशत मुआवजे की राशि प्रभावित किसानों के खाते में पहुंच चुकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 70 प्रतिशत मुआवजा वितरित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया बाईपास एनएच रोड सिरजम खास बैतालपुर से मुंडेरा बुजुर्ग सोनुघाट तक करीब 21.9 किमी के निर्माण में 480 करोड़ रुपये मुआवजा करीब 4300 प्रभावित किसानों को वितरित करना है। इसमें से करीब 3200 किसानों को 307 करोड़ रुपये का मुआवजा खाते में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 84.9038 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर किसानों का मुआवजा दिया जा रहा है। ऐसे में इस सड़क के लिए 64 प्रतिशत मुआवजा दे दिया गया है। ऐसे में गोरखुपर-देवरिया मार्ग स्थित बैतालपुर की दूरी देवरिया से आठ किमी है।

बैतालपुर में मुख्य तेल कंपनियों के डिपो हैं। सिरजम खास से शुरू होने वाले बाईपास से बैतालपुर के लोगों में खुशी है। यहां बाजार भी विकसित होने की उम्मीद जग गई है। मुंडेरा बुजुर्ग के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन से जुड़ने के पहले यह मार्ग देवरिया सुकरौली गांव से गुजरेगा। यहां के लोग अभी से योजना बनाने लगे हैं। बाईपास बनने के बाद उन्हें रोजगार की संभावनाएं दिख रही है। सोनूघाट चौराहे के आगे एक और तिराहा बनने से स्थानीय लोगों में खुशी है। यह सोनूघाट देवरिया का अंतिम चौराहा है। इसके आगे एक और चौराहा बनने से वहां के लोग अभी से सपने बुनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed