फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The government issues the river: Shah

प्रदेश सरकार समस्याओं की दरिया : शाह

Sat, 25 Feb 2017 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 25 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
 The government issues the river: Shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
सलेमपुर (देवरिया)। 15 वर्षों में बुआ और भतीजे की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। गरीब के घर बिजली, पानी, शिक्षा, चूल्हा और शौचालय नहीं पहुंचा। अखिलेश जी बोलते हैं कि काम बोलता है। ऐसा नहीं है, प्रदेश में कारनामे बोल रहे हैं। सपा सरकार हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती और फिरौती में प्रदेश को नंबर वन बना दिया। यह बातें शनिवार को बापू इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी काली प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में अमित शाह ने कही।
विज्ञापन


राहुल प्रधानमंत्री से ढाई साल में हिसाब मांग रहे हैं। वह बताएं कि 60 साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने क्या किया। उत्तर प्रदेश समस्याओं की दरिया है। उसे दूर करने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। भाजपा की सरकार ढाई साल में करोड़ों शौचालय बनवाए, बैंक खाता खुलवाया, गैस चूल्हा दिया। क्या किसी सरकार ने जमीन से जुड़े गरीबों के बारे में सोचा। 11 मार्च को मतगणना होगा और प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के 12 बजे रात के बाद अध्यादेश लाकर प्रदेश के सभी कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। पशुओं की खून की जगह दूध, घी और दही की नदियां बहेगी। प्रदेश के अंदर 40 डेयरी, 80 इंजीनियरिंग कॉलेज और 25 मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। इससे 70 लाख बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा। जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा। लघु सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और बिना ब्याज लिए ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed