फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The girl who went to school did not return home, case

Deoria News: स्कूल में पढ़ने गई छात्रा नहीं लौटी घर, केस

Wed, 23 Oct 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to school did not return home, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। दो दिन पहले स्कूल में पढ़ने गई छात्रा देर शाम तक जब वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। वह दो दिन पहले घर से पढ़ने के लिए कॉलेज गई, लेकिन शाम तक जब वापस घर नहीं आई तो परिजन उसकी काफी तलाश किए, लेकिन कहीं उसका आता पता नहीं चला। इसके बाद हार थक कर छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द बरामद कर परिजनों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed