{"_id":"659af2f36fd4474f8f024714","slug":"the-girl-cut-her-own-hand-with-a-blade-informed-the-police-about-the-stabbing-deoria-news-c-208-1-deo1003-17042-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती ने ब्लेड से खुद हाथ काटा, पुलिस को चाकू मारने की दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती ने ब्लेड से खुद हाथ काटा, पुलिस को चाकू मारने की दी सूचना
Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया और पुलिस को चाकू घोंपने की सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच में असलियत की जानकारी हुई।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का गांव की युवती से प्रेम संबंध है। युवक में युवती को एक मोबाइल खरीद कर दिया था। इधर कुछ दिनों से दोनों में लड़ाई चल रही थी। इसके चलते युवक ने दिया हुआ मोबाइल वापस मांगना शुरू कर दिया। मोबाइल वापस न देना पड़े, इसके लिए युवती ने रविवार की देर शाम को ब्लेड से अपने हाथ पर एक चीरा लगा लिया और डायल 112 पर गांव के ही दो युवकों पर चाकू घोंपने की सूचना दे दी।
चाकूबाजी की जानकारी मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों के साथ रामपुर कारखाना थाने से आधा दर्जन सिपाही गांव पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से घायल युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध का मामला है। युवती ने खुद ही ब्लेड से अपना हाथ चीर लिया था। युवक को थाने लाया गया है। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।