फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The girl accused the father of murder for not testifying.

Deoria News: गवाही नहीं देने पर युवती ने पिता की हत्या का लगाया आरोप

Sat, 08 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The girl accused the father of murder for not testifying.
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव निवासी एक महिला ने एसपी को पत्र देकर बहन के बेटे और बहू पर संपत्ति के मामले में कोर्ट में गवाही नहीं देने पर पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव की रहने वाली संतोषधर द्विवेदी ने शुक्रवार को एसपी को तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन का बेटा मेरे पिता हनुमान मिश्र से पैतृक जमीन लिखवाकर धनौती खुर्द में उन्हें बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद हम लोगों ने दीवानी कोर्ट में बैनामा खारिज करने के लिए अपील दायर किया था, जिसमें मेरे पिता की गवाही होनी थी। जिसमें वह उन्हे जबरन अपने पक्ष में गवाही के लिए दबाव बनाता था, ऐसा नहीं करने पर मारता-पीटता और उत्पीड़न करता था।
विज्ञापन

पिता ने गवाही देने से मना किया तो 22 अक्तूबर की रात में उसने अपनी पत्नी के साथ मेरे पिता को मारा-पीटा तथा गांव के कुछ लोगों के साजिश में आकर पिता हनुमान मिश्र को लेकर एक निजी हाॅस्पिटल में दिखाया वहां से डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। आरोपी पिता को हत्या करने के लिए षड़यंत्र करके घर लाये तथा रास्ते में ही गला दबा दिए। पिता घर आते-आते दम तोड़ दिए थे। 24 अक्तूबर की रात में ही पिता का शव जला दिए। एसपी ने कोतवाल को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed