{"_id":"6916300483bee52b0f0dd107","slug":"the-funeral-pyres-of-two-friends-were-lit-simultaneously-no-stoves-were-lit-in-the-village-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167830-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं...गांव में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं...गांव में नहीं जले चूल्हे
Fri, 14 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवकों के रोते बिलखते परिजन, स्रोत ग्रामीण
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते पुलिसकर्मी।
भाटपाररानी। खामपार थाना के नवादा मोड़ पर बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में दो दोस्त ग्राम परसिया छितनी सिंह थाना खामपार निवासी गोलू गुप्ता (30) पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता और कमलेश खरवार (25) पुत्र धर्मनाथ की मौत हो गई।
उनकी मौत से गांव में मातम पसर गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। बृहस्पतिवार को दोनों की चिताएं एक साथ जलीं तो सभी की आंखें नम हो गईं।
गांव के लोगों ने बताया कि गोलू गोवा और कमलेश पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों दोस्त छठ पूजा में घर आए थे। बुधवार को दोपहर बाद बंगरा बाजार से लौटते समय हादसे में उनकी मौत हो गई। गोलू अपने पिता प्रभु नाथ गुप्ता की तीन संतानों ओमप्रकाश, जयप्रकाश में सबसे छोटा था। वहीं कमलेश भी दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अनिल खरवार दुबई में है। कमलेश की अभी शादी नहीं हुई थी। गोलू गुप्ता की एक बच्ची तनिष्का है।