फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The fraudster cheated 6 youths in the name of sending them abroad

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर जालसाज ने 6 युवकों से की ठगी

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The fraudster cheated 6 youths in the name of sending them abroad
वाट्सएप पर फर्जी वीजा देकर हुआ फरार, बिहार पुलिस भी जालसाज पर कर चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन


महुआडीह थाना क्षेत्र का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेरोजगार युवकों को विदेश भेजकर उन्हें रोजगार दिलाने का दावा कर महुआडीह थाना क्षेत्र के एक जालसाज ने क्षेत्र के छह युवकों को ठगी का शिकार बनाया है। इन युवकों से रुपये लेकर उसने पीड़ितों के मोबाइल फोन पर वाट्सएप के जरिए दुबई का फर्जी वीजा भी भेज दिया। समय से पहले मामले का खुलासा होते ही एजेंट पीड़ितों से शेष रुपये वसूले बिना ही घर छोड़कर फरार हो गया। उसके झांसे में आए जंगलबेलवा गांव के गृजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रुपये वापस दिलाए जाने एवं कार्रवाई की मांग की है। ऐसे ही मामलों में आरोपी पर बिहार पुलिस भी कार्रवाई कर चुकी है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक जालसाज एजेंट ने बेरोजगार युवकों को विदेश भेजकर वहां नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के छह गांव के छह युवकों को अपने झांसे में ले लिया। सभी छह युवकों से कुल 1.50 लाख रुपये ले लिया। शेष धनराशि वीजा देने के बाद तय हुई थी। जालसाज ने सभी के मोबाइल फोन पर वाट्सएप के जरिए पीडीएफ फाइल बनाकर दुबई का वीजा भेज दिया। 18 जून को लखनऊ से फ्लाइट भी होनी थी। लखनऊ जाने से पहले झांसे में आए युवकों ने शक होने पर वीजा के सत्यता की ऑनलाइन जांच कराई तो वीजा फर्जी निकला। उधर, जानकारी होते ही जालसाज मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

उसके झांसे में आए क्षेत्र के जंगलबेलवां गांव के रहने वाले गृजेश सिंह ने पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दी। उनका कहना है कि व्याज पर 15000 रुपये लेकर एजेंट को दे दिया। शेष बचे रुपये वीजा मिलने के बाद देने थे। आरोप है कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद युवकों से रकम ऐंठकर फरार हो गया। गृजेश सिंह ने रुपये वापस दिलाए जाने एवं उस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। दिखवा रहा हूं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ से दुबई के लिए होनी थी फ्लाइट

पीड़ित गृजेश ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं। इसलिए जालसाज के झांसे में आकर ब्याज पर रुपये लेकर दे दिए। फरार जालसाज का कहीं पता ही नहीं चल रहा। पुलिस भी उसे ढूंढने में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed