{"_id":"6807e8bf3be6bb04d50730a4","slug":"the-form-of-religious-places-will-change-crores-will-be-spent-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152052-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धार्मिक स्थलों का बदलेगा स्वरूप, खर्च होंगे करोड़ों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धार्मिक स्थलों का बदलेगा स्वरूप, खर्च होंगे करोड़ों
Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर मंडल रविंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से देवरिया में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण और विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पथरदेवा के मछैला गांव स्थित शिव मंदिर के सुंदरीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य के लिए 131.97 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विकास खंड सलेमपुर के ग्राम मझौलीराज में दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के विकास के लिए 125.91 लाख रुपये, ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 250.06 लाख रुपये तथा रुद्रपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण 71.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। बरहज विकास खंड के ग्राम पकड़ी दुबौली स्थित जोगीवीर बाबा स्थल के सुंदरीकरण के लिए 69.61 लाख, देवरिया में पर्यटन कार्यालय भवन निर्माण के लिए 285.70 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र कारखाना के कुशहरी गांव में विकास कार्य के लिए 292.55 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।
तहसील सदर के देवरही मंदिर स्थल के विकास के लिए 52.01 लाख, भटनी ब्लॉक में ठाकुर जी मंदिर एवं तालाब-झरना कुटी के जीर्णोद्धार के लिए 279.19 लाख, गौरी बाजार विकास खंड के ग्राम प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 101.16 लाख तथा रामपुर कारखाना के विशुनपुर बाजार स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के विकास के लिए 103.33 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पथरदेवा ब्लॉक के हेतिमपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर के विकास हेतु 107.93 लाख, ग्राम कोटवा में बावन मोर्चा दुर्गा स्थल के लिए 97.20 लाख, रुद्रपुर में करमैल माता स्थल के लिए 96.20 लाख और विधानसभा बरहज के बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 97.30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
पर्यटन अधिकारी का कहना है कि धार्मिक स्थलों के विकास से रोजगार के साधन बढ़ेंगे।