{"_id":"58fe34454f1c1ba065c0c70a","slug":"the-farmers-took-out-the-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने थाली बजाकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने थाली बजाकर निकाला जुलूस
देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
बंद गौरीबाजार चीनी मिल चालू कराने और बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते किसान और श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। बंद पड़ी गौरीबाजार चीनी मिल चालू कराने और बकाया भुगतान सहित 12 मांगों की लेकर रेलवे परिसर में चल रहे किसानों और मिलकर्मियों का क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
इस दौरान प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में किसानों, मिलकर्मियों तथा महिलाओं ने गौरी बाजार के मुख्य मार्गों पर थाली बजाते हुए जुलूस निकाला और उप नगर के मुख्य चौराहे पर सांकेतिक चक्का जाम किया। सोमवार को श्रमिक नेता रमाशंकर सिंह, चंडी लाल जायसवाल, कपिल देव यादव, कन्हैया यादव, मुकुल सिंह आदि धरने पर बैठे। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अफसर मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। इसके बाद किसानों, मिलकर्मियों और महिलाओं ने गौरीबाजार के मुख्य मार्गों पर थाली बजाते हुए जुलूस निकाला और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी। जुलूस रेलवे स्टेशन से चलकर थाना रोड, सब्जी मंडी होते हुए रामपुर चौराहे पहुंचा। यहां सांकेतिक चक्का जाम किया गया। सभा को जिउत यादव, मुकुल सिंह, राजबहादुर यादव, ऋषिकेश यादव, रामकृष्ण सिंह, पहलवान सिंह, गया शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।