{"_id":"66353fadb13f94afa900a275","slug":"the-family-members-went-to-jharkhand-with-the-dead-bodies-of-the-three-laborers-they-died-when-the-wall-of-the-brick-kiln-collapsed-salempur-news-c-206-1-mhg1002-121582-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीनों मजदूरों का शव लेकर परिजन झारखंड गए, ईट भटठे की दीवार ढहनेटो हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीनों मजदूरों का शव लेकर परिजन झारखंड गए, ईट भटठे की दीवार ढहनेटो हुई थी मौत
Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। नौसागर के करमहां में बुधवार की शाम को ईंट भटठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव भठ्ठे पर लाया गया। जहां से करीब एक बजे रात को परिजन शव को लेकर झारखंड के लिए रवाना हो गए। मजदूरों की मौत के बाद भठ्ठे पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर में स्थित ईट भठ्ठे पर बुधवार की शाम ईट निकालते समय दीवार भरभरा कर गिर गई थी। जिसके नीचे दब कर संतोष,पार्वती व सुशीला की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए थे। मजूदरों की मौत के बाद परिसर में कोहराम मच गया था। काफी देर तक लोगों ने प्रयास के बाद मजदूरों के शव को बाहर निकाला था। तीन मजदूरों की मौत से सदमे में आए अन्य मजदूर भी वापस गांव लौट गए। घटना के बाद से भठ्ठे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जांच के लिए गठित टीम के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मजदूरों को वापस भेजने में सहयोग किया। भटठा मालिक ने मृतक परिजनों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार मजदूरों के मौत के मामले में भटठा मालिक व ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। भठ्ठा मालिक को 151 के तहत चालान किया गया हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।