फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The families of the sailors are shaken after the second death.

Deoria News: दूसरी मौत के बाद सहम गए हैं नाविकों के परिवार वाले

Fri, 25 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The families of the sailors are shaken after the second death.
पैकौली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के दौरान समुद्री जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारी दहशत में नौकरी कर रहे हैं। जहाजों पर कभी भी हमला होने की आशंका से कई कर्मचारी घर लौट आए हैं। युद्ध पूरी तरह थमने के बाद ही दोबारा जहाज पर जाने की बात कह रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो इन्हीं चुनौतियों के बीच काम कर रहे हैं। बटुलही गांव निवासी इंद्रजीत चौहान समुद्री जहाज पर फिटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जून 2026 में वे लोग सऊदी अरब से राशन लेकर होर्मुज की ओर जा रहे थे। अभी रास्ते में थे, तभी पता चला कि अमेरिका ने एक जहाज पर हमला कर दिया है। इसके बाद वे लोग अपने जहाज को आगे ले जाने के बजाय रास्ते से ही वापस लौट आए।
विज्ञापन

इंद्रजीत चाैहान ने बताया कि उनकी कंपनी के चार-पांच जहाज होर्मुज में फंसे थे। उनके साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के कर्मचारी भी थे। सभी ने रास्ते में ही उतारने की मांग की, जिसके बाद वे घर लौट आए। अब युद्ध समाप्त होने के बाद ही दोबारा जाएंगे। सुरौली गांव निवासी अंकित शाही ने बताया कि वह दिसंबर 2025 में मुंबई से समुद्री जहाज पर नौकरी करने गए थे। जून में जब अमेरिकी हमला हुआ, उस समय उनका जहाज होर्मुज में फंसा था। हर समय डर लगा रहता था कि कहीं जहाज पर हमला न हो जाए। युद्धविराम की घोषणा के बीच कुछ राहत मिली थी मगर दोबारा तनाव बढ़ने पर दहशत हो जाती है।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि जहाज पर काम करने वाले सभी लोग जल्द से जल्द घर लौटना चाहते थे। उनके साथ काम करने वाले कई कर्मचारी इस समय घर आ चुके हैं और युद्ध बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed