{"_id":"697a5b58c31ce7846f084cfa","slug":"the-entire-society-came-out-on-the-streets-against-the-ugc-deoria-news-c-208-1-deo1010-173599-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूजीसी के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूजीसी के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाज
Thu, 29 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित एक्ट के विरोध में बुधवार को सर्व समाज के लोग सड़क पर उतर आए।
सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में एकत्रित होकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर तक विरोध मार्च किया। इसके बाद तहसीलदार अलका सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए एक्ट को वापस लेने की मांग की। इसी बीच बनकटा मिश्र गांव निवासी ज्ञानचंद्र मिश्र ने तहसील परिसर में अर्धनग्न होकर एक्ट का विरोध किया।
सिंचाई डाक बंगला पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय ने कहा कि यह एक्ट शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए घातक साबित होगा। इससे उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी और आम व ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को नुकसान पहुंचेगा। सरकार को शिक्षा से जुड़े फैसले लेने से पहले शिक्षाविदों, छात्रों और सामाजिक संगठनों से व्यापक संवाद करना चाहिए। मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखते हुए तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार अलका सिंह से ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजने की अपील की। तहसीलदार अलका सिंह ने ज्ञापन लेकर उचित माध्यम से प्रेषित कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में भाजपा के भाजपा मंडल अध्यक्ष लार अभय सिंह, कांग्रेसी नेता चद्रभूषण पांडेय, नवीन तिवारी, प्रधान गुड्डू पांडेय, उमाकांत माैजूद रहे। संवाद