फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The electric cable fell from the truck on the middle of the road, a stampede broke out

बीच सड़क पर ट्रक से टूटकर गिरा विद्युत केबल, मच गई भगदड़

Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The electric cable fell from the truck on the middle of the road, a stampede broke out
बीच सड़क पर ट्रक से टूटकर गिरा विद्युत केबल, मच गई भगदड़
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। तेज हवा से लटक गए हाई वोल्टेज विद्युत केबल ट्रक की टक्कर से टूटकर सड़क पर गिर गया। आपूर्ति के दौरान केबल टूटने के चलते बिजली स्पार्क देखकर भगदड़ मच गई। एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
स्थानीय थाने के बगल में 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर से रामपुर कारखाना थाने समेत मेन चौराहा और नोनिया टोली अंबेडकर वार्ड को विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात 8 बजे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति के लिए निकला केबल तेज हवा के चलते लटक गया। नगर वासियों ने इसकी सूचना रामपुर कारखाना थाने और अवर अभियंता को दी, लेकिन जिम्मेदार नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने केबल को तोड़ दिया। केबल टूटने के दौरान एक बारात आर्केस्ट्रा के साथ गुजर रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी केबल से निकल रही तेज स्पार्किंग देखकर वापस लौट गए। केबल सड़क पर गिरने से घंटे भर तक आवागमन बंद रहा। इसके चलते देवरिया कसया मार्ग की दोनों पटरियों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटे भर बाद नगर पंचायत कर्मचारी पहुंचे और केवल को किनारे किया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed