फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The driver and conductor were beaten up after stopping the bus in the middle of the road.

Deoria News: बीच सड़क पर बस रोककर चालक-परिचालक को पीटा

Thu, 19 Mar 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
The driver and conductor were beaten up after stopping the bus in the middle of the road.
खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर के पास बस में हुई मारपीट के दौरान जुटी भीड़ और बस का टूटा शीशा।
खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास बुधवार दोपहर में सरेराह वारदात को दिया गया अंजाम
विज्ञापन

वारदात के दौरान मौके पर मची रही अफरातफरी, यात्री भी सहमे

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर सवारी बैठाने को लेकर एक अनुबंधित बस चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर ई-रिक्शा चालक ने मौके पर अपने साथियों को बुलाया और बस रोककर कर सरेराह चालक और परिचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों घायलों को न्यू पीएचसी खुखुंदू लाया गया। जहां से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। उधर, वारदात के दौरान मौके पर अफरातफरी मची रही। मनबढ़ों ने बस में तोड़फोड़ भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावें गांव निवासी चालक रणविजय यादव और हाटा क्षेत्र के रहने वाले संविदा परिचालक संजीत चौहान बुधवार को देवरिया से एक अनुबंधित बस सवारी लेकर सलेमपुर के लिए चले। बस अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास पहुंची थी, तभी वहां कुछ सवारियों को देख बस चालक ने बस रोक दी। आरोप है कि इसी बीच बहादुरपुर गांव से एक ई-रिक्शा लेकर चालक भी आ पहुंचा और उसने सवारी बैठाने पर नाराजगी जताते हुए चालक से विवाद शुरू कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने पलभर में ही मोबाइल फोन से फोन कर मौके पर बड़ी संख्या में अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथी बस में चढ़कर तोड़फोड़ करते हुए चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अफरातफरी मच गई। सरेराह हुई इस घटना से बस में बैठे यात्री भी सहम उठे। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजवाया। सूचना पर मौके पर बस मालिक राजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन



--------
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
बस में मारपीट और तोड़फोड़ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक बस में चढ़कर मारपीट करते नजर आ रहे है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर ई-रिक्शा और अनुबंधित बस के चालक के बीच हुए विवाद का किसी ने वीडियो बना लिया है। वारदात के तत्काल बाद ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बड़ी संख्या में पहुंचे हमलावरों को देख यात्री भी सहम गए थे। हमलावरों में कुछ बस में चढ़कर मारपीट और तोड़फोड़ तो कुछ आगे खड़ा होकर बस घेरे हुए थे। इसी बीच किसी ने पुलिस आ गई का शोर मचाया तब जाकर हमलावर मौके से भागे। अगर हमलावर कुछ देर और रहे होते तो चालक और परिचालक की जान भी जा सकती थी।


-------
कोट..

बस में मारपीट होने की जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed