फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The doctor and his four employees absent from duty

ड्यूटी से डॉक्टर समेत चार कर्मचारी नदारद

Thu, 26 May 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 26 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
The doctor and his four employees absent from duty
ड्यूटी से डॉक्टर समेत चार कर्मचारी नदारद
न्यू पीएचसी केन्द्रों की औचक जांच में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इसके अलावा न्यू पीएचसी पिंडी के प्रसव कक्ष और अस्पताल कैंपस में सफाई के अभाव में गंदगी फैली हुई थी। लार सीएचसी अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रोगियों के सहूलियत के लिए गांवों में बने न्यू पीएचसी केन्द्र पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। इसकी वजह से घर के नजदीक लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीएचसी पर लोगों को इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे अस्पताल खुलने और दो बजे बंद होने का समय है। बृहस्पतिवार को 8.30 बजे लार सीएचसी के अधीक्षक डा. बीबी सिंह अचानक न्यू पीएचसी केन्द्र सजांव पहुंचे। वहां तैनात डा.एसएन प्रसाद और स्वीपर मुंशी प्रसाद गायब थे।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। न्यू पीएचसी केन्द्र पिंडी में तैनात लैब असिस्टेंट कृष्णमुुरारी मिश्रा, बाबू आरएन मिश्र ड्यूटी से गायब थे। रजिस्टर जांच करने पर मालूम हुआ कि बिना बताए तीन दिन से बाबू ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। पिंडी प्रसव कक्ष में कई परत धूल जमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा कैंपस में भी गंदगी फैली थी। इसे अविलंब साफ कराने का अधीक्षक ने निर्देश दिया। अचानक न्यू पीएचसी केन्द्रों की जांच करने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस बाबत अधीक्षक डा. बीबी सिंह ने बताया कि जांच केे दौरान अनुपस्थिति मिलने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed