फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The district team will participate in the Open State Invitation Senior Football Competition

Deoria News: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी जिले की टीम

Sun, 16 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The district team will participate in the Open State Invitation Senior Football Competition
देवरिया। खेल निदेशालय की देखरेख में 18 से 22 मार्च तक देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर स्टेट पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कुल 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। एक टीम देवरिया की भी होगी। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से टीम चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल निदेशालय ने ओपन स्टेट सीनियर पुरुष क्रिकेट, सीनियर महिला हॉकी के बाद सत्र के अंतिम माह में एक और प्रतियोगिता की मेजबानी जिले को सौंपी है। इसके अंतर्गत 18 से 22 मार्च तक सीनियर पुरुष वर्ग की फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, पीलीभीत, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, महराजगंज व एक देवरिया की टीम होगी। बाहरी नौ टीमों को खेल विभाग की ओर से आमंत्रण भेजा जा चुका है। इनके 17 मार्च तक देवरिया पहुंचने की उम्मीद है। वहीं मेजबान देवरिया टीम की चयन प्रक्रिया चल रही है। चयन समिति में जिला फुटबाॅल संघ के पदाधिकारियों के अलावा स्टेडियम के पूर्व प्रशिक्षक सुभाष को भी शामिल किया गया है। सबकी कोशिश है कि जिले की टीम मजबूत बने, ताकि बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम यहां के खिलाड़ी रोशन कर सके। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ओपन स्टेट आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके लिए जिला फुटबाॅल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी हैं। ग्राउंड में एक सप्ताह पहले ही पानी चलाया जा चुका है, अब इसे खेल के लिए और इसे और बेहतर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रतियोगिता में मेजबान देवरिया के अलावा प्रदेश के विभिन्न जगहों से कुल नौ टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी को आमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है। जल्द ही जिला टीम का चयन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed