फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dilapidated electric wire fell down, fear of accident

Deoria News: बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरा, हादसे की आशंका

Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated electric wire fell down, fear of accident
देवरिया। तरकुलवा बिजली घर के बंजरिया फीडर से जुड़े पोखरभिंडा गांव में ढीले होकर लटक रहे बिजली के जर्जर तार जानलेवा साबित हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को जर्जर तार टूटकर अचानक जमीन पर गिर पड़ा और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। आए दिन गांव में लटक रहे जर्जर बिजली के तार टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की ओर से लगातार बिजली निगम के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से शिकायत कर तार बदलने की मांग की जाती है लेकिन तार नहीं बदले जा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। पोखरभिंडा गांव में आबादी के बीचोबीच बृहस्पतिवार को एक बार फिर एलटी लाइन का जर्जर तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत ही था कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नही था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव के रहने वाले सद्दाम हुसैन ने बताया कि गांव में लगे बिजली के तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि हर तीन-चार दिन पर टूटकर गिरते रहते हैं, यदि बिजली के जर्जर तारों को नही बदला गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। गांव के साबीर अली ने बताया कि जर्जर तारों में आए दिन शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलती है और तार टूटकर गिर जाता है। शहाबुद्दीन शेख ने बताया कि अगर जल्द से जल्द जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो हम ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन व धरना- प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed