{"_id":"68ed578f939775fabd0e9aa8","slug":"the-dig-toured-the-city-with-police-officers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165621-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर में किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीआईजी ने पुलिसकर्मियों के साथ शहर में किया भ्रमण
Tue, 14 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। आईआईजी शिव शिंपी चन्नप्पा ने एसपी संजीव सुमन के साथ सोमवार को शहर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं बरहज, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों, पूजा पंडालों, बाजारों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियो तैनाती की जाए, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। गश्त के दौरान डीआईजी ने दुकानदारों, राहगीरों एवं महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा पुलिस की उपलब्ध सेवाओं 1090, 181, 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने और जनसंपर्क के माध्यम से विश्वास बढ़ाने के निर्देश दिए।